टीपीनगर प्रभारी ने नष्ट किया बड़े पैमाने पर लहन और भट्ठियां!
गोरखपुर व्यूरों । एक कहावत है कि बहता पानी और शराबी अपना रास्ता ढूंढ ही लेते हैं । पहले से ही लॉक डाउन में चल रहे गोराखपुर वासी पीएम मोदी के 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा के बाद राशन और ज़रूरी वस्तुओं की खरीदने में जहाँ लगे थे तो वहीं नशे के कुछ आदी हार्बट बंधे और उसके आसपास अपनी खुराक की तलाश करने में लगे हुए थे! कच्ची के शौकीनों के लिए इस बंधे पर शराब की सप्लाई मुख्यतः अमरूतानी से होती है और आज कल वहां के व्यवसाई पर पुलिस का कहर टूट पड़ा है। लगभग हर रोज़ टीपीनगर चौकी प्रभारी यहां बड़े पैमाने पर कच्ची के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। मंगलवार की रात्रि में भी अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चला जिसमें बड़े पैमाने पर लहन और कई भट्ठियों को नष्ट किया गया।