मेगा विधिक सेवा सहायता शिविर के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने की समीक्षा बैठक
संतकबीरनगर: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जनपद में 22 फरवरी को आयोजित होने वाले वृहद/मेगा एवं विधिक सेवा सहायता शिविर के दृष्टिगत शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने समीक्षा बैठक किया। बैठक में उपस्थित न्यायिक अधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह ने अधिक से अधिक लोगों को सरकार द्वारा अनुमन्य योजना से लाभान्वित किये जाने पर बल दिया।विकास भवन में आयोजित बैठक में विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रदान किया जाना चाहिए। इस दौरान जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा प्रभात कुमार द्विवेदी, कृषि विभाग के राकेश कुमार सिंह समेत विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।