कोरोना वायरस से बचाव के लिए किया जा रहा है जगह जगह जागरूक!

चौरी चौरा गोरखपुर :- वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर जनपद गोरखपुर के ब्लॉक सरदार नगर में मुख्य विकास अधिकारी के आदेश व जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देशो का खण्ड विकास अधिकारी आंनद कुमार गुप्त द्वारा कड़ाई से अपने अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा पालन कराया जा रहा है ! कोरोना से बचाव व लोगो मे जागरूकता हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर कोरोना मैनेजमेंट कमेटी गठित किया गया है जिसमे ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, कोटेदार , एएनयम,आशा ,सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी, रोज़गार सेबक, सेक्टर अधिकारी नामित किये गए है जो अपने संबंधित ग्राम पंचायतों से बाहर से आने वाले लोगो की सूचना इकट्ठा कर ब्लॉक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमहा व जिले पर भेज रहे हैं और लॉक डाउन की जानकारी भी दी जा रही है व विकास खंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में रोस्टर लगाकर छिड़काव भी कराया जा रहा है! इस दौरान परमात्मा प्रसाद पांडेय, चेतई प्रसाद पटवा भुल्लन पासवान आदि उपस्थित थे!