लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने घरों में स्वस्थ रहें कोरोना मुक्त रहें- कमिश्नर!

गोरखपुर।मंडलायुक्त जयंत नार्लीकर ने बातचीत करते हुए बताया कि 14 अप्रैल तक माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लॉक डाउन के आदेश का पालन कराने के लिए गोरखपुर जनपद सहित मंडल के सभी संबंधित अधिकारी से अनुपालन सुनिश्चित करा रहे हैं! विगत 48 घंटों में गोरखपुर जनपद में स्थिति बेहतर हुई है अगले 8 से 10 घंटे में मंडल के अन्य जनपदों में आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाने हेतु सुनिश्चित कर दिया जाएगा! डीएम द्वारा नया प्रयोग करते हुए 70 वार्डों के मुहल्लों में जाकर होम डिलीवरी जैसी व्यवस्था करते हुए सब्जियां दूध व आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है जरूरत पड़ी तो कल से और भी गाड़ियां व अन्य संसाधनों से जरूरतमंद संसाधनों को घर-घर पहुंचाने का कार्य किया जाएगा! कुछ जगहों पर कुछ शिकायतें आई हैं जो डीआईजी व कप्तान द्वारा संबंधित को निर्देशित कर दिया गया है कि शहर में आने वाले आवश्यक वस्तुओं की गाड़ियों को बेवजह परेशान न करें उसे गंतव्य तक जाने दिया जाये!