छुट्टा पशु द्वारा घायल राजकुमार की हुई मृत्यु!

गोरखपुर व्यूरों : देवीपुर टोला दुर्गापुर निवासी 40 वर्षीय राजकुमार को 24 फरवरी 2020 को छुट्टा पशु द्वारा घायल कर दिया गया था परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया डॉक्टरों ने स्थिति को नाजुक देखते हुए पीजीआई रेफर किया था लेकिन पीजीआई के डाक्टरों ने मरीज को भर्ती करने से किया इंकार कर दिया! परिजनों ने लखनऊ के जैनिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया था जिसकी आज देहांत हो गया इस खबर की सूचना पाकर देवीपुर एवं अगल-बगल के ग्राम वासियों ने राजकुमार को देखने के लिए इकट्ठा हो गये परिजनों का रोते बिलखते बुरा हाल है! राजकुमार के पार्थिक शरीर को छामुथान के धाट पर पुत्र धर्मेंद्र द्वारा पिता को मुखाग्नि दी गई । आपको बताते चलें कि राजकुमार बेहद गरीब परिवार से तालुक रखते हुये अपने बच्चों को मजदूरी कर अपने परिवार का जीवकोपार्जन करता था अपने पीछे पत्नी उषा देवी व 4 पुत्र धर्मेंद्र धीरेंद्र देवेंद्र बालेंद्र को छोड कर चला गया जो ग्रामीण के सहयोग से जैनिष हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टरों ने अथक प्रयास के बाद भी राजकुमार को बचा न सके। अगर छुट्टा पशुओं के आतंक से ग्रामीणों की रक्षा प्रशासन नहीं करेगा तो ऐसे कितने राजकुमार को कुर्बानियां देनी पड़ेगी इसके पहले कपिल चौहान की पत्नी, ढोड़ई चौहान, शंभू चौहान की पत्नी सहित अनगिनत लोगों को छुट्टा पशुओं द्वारा घायल किया जा चुका है।