गोरखनाथ मंदिर में होली मिलन समारोह में फगुआ की धूम, सीएम योगी भी हुए शामिल !

गोरखपुर व्यूरों : गोरखनाथ मंदिर में परम्परागत रूप से मंगलवार अपराह्न होली मिलन समारोह लोक गायक राकेश श्रीवास्तव के भजनों के साथ शुरू हुआ। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते हुए मिलन समारोह के इंतजामों का जायजा भी लिया। उसके बाद सभी का अभिवादन करते मठ के अंदर चले गए। उधर, मठ के चबूतरे पर व्यापारी नेता जवाहर कसौधन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर फगुआ सुनाया। लोक गायक राकेश श्रीवास्तव और अन्य कलाकारों की टीम ने भजन और फगुआ गीतों से पूरे माहौल को उत्साह और उल्लास से भर दिया। मंदिर प्रबंधन द्वारा मठ के चबूतरे पर लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया था। मठ के सामने के लॉन में गुछिया, बर्फी, मठरी, चाय और ठण्डई के स्टॉल लगे थे। फल के स्टाल भी लगाए गए थे। श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने के साथ होली गीतों का आनंद उठा रहे थे। भांग की बर्फी का भी इंतजाम था जिसका आनंद भी लोग उठा रहे थे। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आशीर्वाद के रूप में होली पर तिलक लगवाने एवं लगाने का आनंद लोगो को अखर रहा था।