पूर्वांचल सिनेमा & आर्टिस्ट अवार्ड शो 2020 में आर्यन पांडे ने जीता पॉपुलर पी.आर.ओ का खिताब!

इन दिनों भोजपुरी सिनेमा मे पीआरओ के क्षेत्र में स्टार प्रचारक आर्यन पांडे का सिक्का तेजी से जमता चला जा रहा है! इसी कड़ी में (पूर्वांचल सिनेमा & आर्टिस्ट अवार्ड शो 2020) में आर्यन पांडे को (पॉपुलर पी.आर.ओ) के खिताब से नवाजा गया! ये उनका इस साल दूसरा अवार्ड हैं! इससे पहले हाल ही में बस्ती में आयोजित (सरस सलिल सिने अवार्ड) में भी आर्यन पांडे को (बेस्ट पी.आर.ओ) के अवार्ड से नवाजा गया था! पी.आर.ओ आर्यन पांडे ने इस अवार्ड के लिए पूर्वान्चल फिल्म प्रोड्क्सन और मैडी भाईजान का दिल से अभार व्यक्त किए की उन्होने उन्हें इस अवार्ड के काबिल समझा!

इस खास मौके पर वहाँ उपस्थित स्टार अभिनेता कृष्णा कुमार,सिने स्टार : सी.पी भट्ट,संतोष श्रीवास्तव,चॉकलेटी बॉय विमल पांडे,स्टार विलेन अभिनेता देव सिंह,निर्देशक सुनिल मांझी और दिनेश यादव,मैडी भाईजान,लविशा जयसवाल,अभिनेता अवनिश दुबे देव आदि मौजूद रहे तथा सभी ने आर्यन पांडे को बधाई दी! पीआरओ आर्यन पांडे वर्ष 2019 में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा फिल्मो का सफल प्रचार प्रसार करने में सफलता हासिल की तथा दर्जन भर से ज्यादा सिने स्टारो की भी प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी निभा रहे हैं!
एक खास बातचीत में पीआरओ आर्यन पांडे ने बताया की वे बहुत खुश हैं इस अवार्ड को पाकर क्युकि यहाँ तक का सफ़र उनका इतना आसान नहीं था न जाने कितने मोड़ आए यहाँ तक पहुँचने में! उन्होने बताया की अकसर हमारे निर्माता निर्देशक को लगता है कि प्रचार प्रसार सिर्फ मुंबई से ही हो सकती हैं लेकिन मैं आप सभी को बता देना चाहता हूँ की मैने अपने सभी फिल्मो और स्टारो का प्रोमोशन अपने पूर्वान्चल से ही की हैं और बेहतर की हैं!
रिपोर्ट डॉ सिम्मी भाटिया
बस्ती
