खाद्य विभाग ने नमकीन फैक्टरी पर मारा छापा

गोरखपुर व्यूरों : आगामी होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आम जनमानस को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि आयुक्त के आदेश पर सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्रवण कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन व अभिहित अधिकारी कुमार गुंजन के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में मिर्जापुर में नमकीन फैक्ट्री पर छापे की कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान मिस ब्रांडेड नमकीन ,मसाला मिला । जिसे जांच हेतु नमूना लिया गया । सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्रवण कुमार मिश्रा ने बताया कि आगामी होली पर्व को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नमकीन फैक्ट्री की जांच की जा रही है । मिस ब्रांडेड नमकीन पाई गई है जिसको नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है । कुछ नमकीन को सीज भी कार्रवाई की जा रही है। फैक्ट्री में पर्याप्त मात्रा में साफ सफाई नहीं थी जिसे ठीक करने का निर्देश दिया गया । कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह सूचित प्रसाद विनोद राव नत्थू कुशवाहा उपस्थित रहे। मालुम हो की होली पर्व को देखते हुए मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं और खोवा नमकीन चिप्स आदि के साथ साथ कई खाने वाले पदार्थों में मिलावट करने लगते हैं!
