अधिकारियों के बदलाव और टेरा सॉफ्टवेयर की मेहनत से पटरी पर लौटी बिलिंग व्यवस्थाबिलिंग अव्यवस्था की काफी सुधार
गांव में कंजुमर का कहना है हम लोग
हम लोग के यहां समय-समय पर बिल निकलता है और-समय जमा किया जाता है क्योंकि हम लोग का बिल का पैसा इकट्ठा नहीं होने पता है
बांसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के बस्ती जोन में वर्षों से चली आ रही बिलिंग की अव्यवस्था में अब बड़ा सुधार देखा जा रहा है। उपभोक्ताओं का मानना है कि जो सकारात्मक बदलाव आया है उसका सबसे बड़ा कारण पुराने जोनल प्रभारियों को बदलकर नए अधिकारियों की तैनाती है।
वर्तमान में तैनात जोनल अधिकारी और उनकी टीम द्वारा जिस अनुशासन और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जा रहा है वह अन्य क्षेत्रों के लिए प्रेरणा है।
टेरा सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से अब उपभोक्ताओं को समय पर बिल उपलब्ध हो रहे हैं।
क्षेत्र के जागरूक उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग को बस्ती जोन के वर्तमान जोनल अधिकारी एवं उनकी कार्य-प्रणाली को “मिसाल” के रूप में लेकर इसे पूरे प्रदेश में लागू करना चाहिए। इससे न केवल राजस्व में बढ़ोतरी होगी बल्कि उपभोक्ताओं का विभाग पर भरोसा भी मजबूत होगा।
उपभोक्ताओं ने यह भी कहा कि जन-सुझावों को सुनने और समाधान के लिए अधिकारियों का दरवाजा हमेशा खुला रहना चाहिए। इसी उद्देश्य से उपभोक्ताओं द्वारा सकारात्मक संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि व्यवस्था और बेहतर हो सके। यदि इसी प्रकार समयबद्धता और जवाबदेही बनी रही तो बस्ती जोन प्रदेश के लिए एक आदर्श उदाहरण बनेगा।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट