सेधमारी करके चोरों ने लाखों नगद, लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ

इस दुकान में हो चुकी है अब चार चोरियां, पर्दाफाश किसी का भी नहीं।
विनय कुमार मिश्र
गोरखपुर ब्यूरो:-चौरीचौरा क्षेत्र के भोपा बाजार में स्थित नई बाज़ार रोड पर सोनी ज्वेलर्स एवं वस्त्रालय नामक दुकान से अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दुकान में भीषण चोरी की वारदात पुलिस पर कई सवाल खड़ी करती है क्योंकि यह दुकान एकदम चौराहे पर स्थित है फिर सवाल यह उठता है कि गश्त कर रही पुलिस क्या कर रही थी,आसपास के लोगों को इसकी भनक तक कैसे नहीं लग सकी?सब कुछ देखा जाय तो चोरों ने ठंड़ की सर्द रात का पुरा फायदा उठाया लाखों रुपये उड़ा ले गए। मालुम हो की बुधवार की रात में भोपा बाजार मे नई बाजार रोड पर स्थित सोनी ज्वेलर्स एवं वस्त्रालय नाम की दुकान में सेधमारी कर करीब 115000 रुपए रखा नगद कैश के साथ 30 किलो चांदी और 40 ग्राम सोने के साथ ₹25000 के कपड़े उठा ले गए।सुबह जब दुकान में हुई चोरी की जानकारी जब दुकानदार को हुई तो उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के अलावा डायल नंबर 112 पर भी इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार के बयान पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरों का पता लगाने के लिए डाग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया गया जिससे कुछ खास नतीजा नहीं निकल सका। मिली जानकारी के अनुसार चौरीचौरा के नई बाजार रोड पर स्थित सुरेंद्र कुमार वर्मा पुत्र ध्रुव नारायण वर्मा का अपना खुद का मकान और दुकान दोनों है बुधवार की शाम को दुकानदार दुकान बंद करके अपने परिवार के साथ मुंडेरा बाजार में स्थित मकान पर चले गए।घटना का पता तब चला जब दुकानदार गुरुवार के दिन जब दुकान खोला तो दुकान के अंदर का नजारा देखकर दंग रह गया। दुकान में कपड़े और अन्य सामानों को तितर-बितर देखकर दुकानदार की नजर सीसीटीवी कैमरे की तरफ गई तो देखा उसका डीवीआर भी गायब था चोरों ने दुकान के अंदर मकान के पिछले वाले हिस्से में सेंधमारी करके अंदर प्रवेश किया था। स्ट्रांग रूम का बाहरी ताला टूटा था और वही नीचे पड़ा था अंदर से एक आलमारी को तोड़कर उसमें से चोरी की गई थी वही पर एक और अलमारी को तोड़ने का प्रयास किया गया था लेकिन वह नहीं टूटी थी। चोरों ने स्ट्रांग रूम में रखे मेन लाकर को तोड़ने का असफल प्रयास किया था। घटना की सूचना दुकानदार ने 112 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी । सूचना मिलते ही पीआरवी और थानेदार मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करना शुरू कर दिया। डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच की तो डॉग स्क्वायड का खोजी कुत्ता दुकान से निकल कर दुकान के पीछे वाले हिस्से में गया फिर दरगाह के करीब गया तो वहां पर चोरों द्वारा छोड़े गये आरी और ईट के नीचे कुछ सिक्के और देशी शराब की खाली पड़ी शीशी पुलिस ने बरामद की। सभी चीजों को जांच के लिए पुलिस ने सुरक्षित रख लिया है। पीड़ित दुकानदार के अनुसार उसकी दुकान में यह चोरी चौथी बार हुई है सबसे आश्चर्य और चौकाने वाली बात यह है कि अभी तक किसी भी चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश नहीं कर पाया है।