अभियंताओं ने जलनिकासी की समस्या दूर करने का दिया आश्वासन
गोरखपुर ब्यूरों:-महानगर के बरगदवा स्थित आवास विकास कालोनी विस्तार नगर योजना में नाली के पानी के निकासी के मामले को लेकर कुछ समाचार पत्रों में 30 दिसंबर को जलनिकासी के लिए परेशान हैं मुहल्लावासी शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था जिसके बाद जीडीए के अभियंताओं ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सडक़ पर जल निकासी करने वालों को चेताया कि अगर आप अपने नाली की पानी को समुचित स्थान पर नहीं गिराते हैं तो आपके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। ऐसे में लगता है कि मुहल्लेवासियों की समस्या का समाधान शीघ्र हो जाएगा।
यहां बतादें कि बरगदवा स्थित आवास विकास कालोनी में नाला न होने के कारण वहां के स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि इस मामले की जानकारी स्थानीय अफसरों को दी गई लेकिन वे भी पानी निकासी की व्यवस्था को सिरे से खारिज कर दिए। लोगों ने कहा कि पानी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण यहां पर काफी गंदगी का अंबार लगा हुआ है और तो और स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यहां के लोगों को अनेक प्रकार के जलजनित बीमारियों का शिकार बनना पड़ रहा है। आवास विकास कॉलोनी बरगदवां में बी 302 का पानी प्लॉट नंबर बी 301 व बी 303 द्वारा बंद कर दिया गया है जैसा कि बी 302 के स्वामी द्वारा आरोप लगाया गया कि जेई की मिलीभगत से उपरोक्त स्वामित्व द्वारा हमारे घर का पानी बंद कर दिया गया जिसकी शिकायत हमारे द्वारा जेई आवास विकास को किया गया। खबर छपने के बाद जीडीए के अभियंताओं ने मौके का जायजा लिया और उक्त पर प्राथमिकी दर्ज कराने का लिखित आश्वासन भी दिया।