
बस्ती। विकासखंड बहादुरपुर के कलवारी बीट में वन महोत्सव–2026 के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में रेंजर राजू प्रसाद, डिप्टी रेंजर सुनील गौड़, बीट प्रभारी वंदना तिवारी, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राम-जानकी मार्ग के देवदूत डॉ. प्रेम त्रिपाठी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अगौना विजय यादव सहित वन विभाग की टीम तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु और जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने आमजन से अपील की कि वे वन महोत्सव अभियान से जुड़कर अधिकाधिक वृक्ष लगाएं और उन्हें सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें।