बस्ती
रिपोर्ट : राहिल ख़ान

आज की ही दिन 23 नवंबर 1952 को भारत के प्रथम प्रधान मंत्री स्व पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को कलर (ध्वज) प्रदान किया था इसलिए आज का दिन उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए बहुत ही ऐतिहासिक महत्व रखता है ।
उत्तर प्रदेश पुलिस का एक शानदार अतीत रहा है और जैसा लोगों मे आम धारणा रही है कि पुलिस का एक वर्ग भ्रष्टाचार और क्रूरता का व्यवहार कर्ता है , इस मामले मे भी जागरूकता और कुछ हद तक पारदर्शिता आने के बाद स्थिति पहले से कुछ सुधरी है ।
इस अवसर पर मै पुलिस विभाग से सम्बन्धित सभी मित्रों को (बॉटम से टाप तक ) बधाई देता हूँ और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ ही यह उम्मीद करता हूँ कि पुलिस और जनता के बीच की दूरी निकट भविष्य मे कम होगी , और न्याय के लिए हमारे प्रदेश की पुलिस पूरे देश मे वास्तविकता के धरातल पर एक गौरवपूर्ण स्थान पाने मे सफल होगी ।
कबीर की आवाज की तरफ से
अनन्त शुभ कामनाएं और हार्दिक बधाई ।