“कौन कहता है कि आसमां में सुराख नही हो सकता “
“एक पत्थर तबियत से उछालो तो सही” जैसी कहावते अक्सर मार्गदर्शक के रूप में काम आ जाती है

बस्ती
उत्तर प्रदेश बस्ती जिले की रहने वाली डॉ सिम्मी भाटिया ने इस बात को चरितार्थ कर दिया है । कई फिल्मो में काम करने वाली पत्रकार सिम्मी भाटिया को अभिनय व पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु “बस्ती पुस्तक मेला” की तरफ से उपस्थित सदर विधायक माननीय दयाराम चौधरी, विधायक माननीय संजय जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार व भाजपा नेता राजेन्द्र नाथ जी, नगर पालिका अध्यक्ष महोदया श्रीमती रूपम मिश्रा , वरिष्ठ भाजपा नेता श्री पुष्कर मिश्रा, समाजसेवी श्री राना दिनेश प्रताप ,प्रेसक्लब अध्यक्ष श्री विनोद उपाध्याय , समाज सेवी श्री अखिलेश दूबे जी के सम्मानित कर-कमलों द्वारा सम्मानित किया गया।
बस्ती पुस्तक मेला विगत तीन वर्षों से बस्ती में पत्रकार व समाजसेवी श्री बृहस्पति पांडेय ,श्री पंकज त्रिपाठी, श्री सचिन्द्र शुक्ला जी द्वारा संचालित होता आ रहा है जिसमे हर प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध होती है।
आयोजक मण्डल बस्ती पुस्तक मेला को आगामी वर्षो में अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला के रूप में बस्ती की जनता के समक्ष लाने में प्रयासरत है।
रिपोर्ट- राहिल खान
बस्ती।