बाराबंकी
बाराबंकी पुलिस के रिजर्व पुलिस लाइन व समस्त कार्यालयों एवं समस्त थानों द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया पुलिस झण्डा दिवस
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री द्वारा शौर्य प्रदर्शन एव उच्च कोटि की कर्तव्यपरायणता के फलस्वरुप 23 नवम्बर 1952 को उत्तर प्रदेश पुलिस व पी.ए.सी को पुलिस कलर व झण्डा प्रदान किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रतिवर्ष 23 नवम्बर को “पुलिस झण्डा दिवस” के रुप में मनाया जाता है।
इसी के अनुक्रम में आज दिनांक 23.11.2019 को पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर पुलिस कर्मियों को उनकी सेवा, शौर्य और शहादत के लिए नमन करते हुए रिजर्व पुलिस लाइन बाराबंकी में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं पुलिस लाइन में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को सम्बोधित करते हुए पुलिस झण्डा दिवस का प्रतीक चिह्न लगाकर श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के संदेश को पढ़कर सुनाया गया। उक्त अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व क्षेत्राधिकारी नगर/सदर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें। इसी अनुक्रम में क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट, हैदरगढ़, रामनगर व फतेहपुर द्वारा अपने कार्यालयों में तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना परिसरों में पुलिस ध्वज फहरा कर श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के संदेश को पढ़कर सुनाया गया एवं आम-नागरिकों व थाना/ कार्यालयों पर आने वाले आगुन्तकों को सुविधानुसार जलपान ग्रहण कराते हुए ससम्मान झण्डे का प्रतीक चस्पा कराया गया। जनपद के विभिन्न स्कूल/कालेजों में भी कार्यक्रम आयोजित कर छात्र एवं छात्रों को झण्डा दिवस के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।




