बाराबंकी
बाराबंकी के समस्त बैंक प्रबन्धकों के साथ बैंकों एवं एटीएम की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया


दिनांक 22.11.2019 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के निर्देशन में पुलिस लाइन सभागार में बैंक प्रबन्धकों के साथ गोष्ठी आयोजित किया गया। जिसमें बैंकों व एटीएम की सुरक्षा के दृष्टिगत सर्तकता बरतने हेतु सुझाव दिया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/ दक्षिणी , क्षेत्राधिकारी सदर आदि मौजूद रहे। उक्त गोष्ठी में बैक प्रबन्धकों को निम्नलिखित बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देने हेतु सुझाव दिया गया-
1- बैंकों /एटीएम में 24 घण्टे सीसीटीवी कैमरे को क्रियाशील रखा जाय एवं कैमरे की फोकस इन्ट्री की दिशा में हो।
2- सभी बैंकों/ एटीएम पर सशस्त्र गार्ड की व्यवस्था अवश्य रखी जाय।
3- सभी बैंकों द्वारा जो गार्ड नियुक्त किया जाय, उसका पुलिस सत्यापन व हथियार चलाने का प्रशिक्षण पुलिस लाइन में करायें।
4- बैंकों के मुख्यद्वार पर चैन लगाने की व्यवस्था अवश्य की जाय़।
5- बैंकों से धन निकासी एवं एटीएम में पैसें भरने के समय स्थानीय पुलिस को सूचना अवश्य दी जाय।
6- बैंकों में अलार्म सिस्टम प्रत्येक दशा में क्रियाशील रखा जाय तथा किसी प्रकार की गड़बड़ी पाये जाने पर तत्काल ठीक करा लिया जाय।
7- बैंकों पर नियुक्त गार्ड को भलीभांति ब्रीफ करते हुए निर्देशित कर दिया जाय कि पैसा निकालने/जमा करने वाला व्यक्ति ही बैंक के अन्दर प्रवेश करें, किसी भी दशा में अन्दर अन्य व्यक्ति प्रवेश न करने पायें।
8- बैंकों में पुलिस अधिकारियों/ स्थानीय थाने/जनपद/नगर के नियन्त्रण कक्ष के फोन नम्बर स्पष्ट रूप से चस्पा कराया जाय ताकि किसी प्रकार की आकस्मिता की स्थिति में अंकित नम्बरों से सम्पर्क कर सहायता प्राप्त किया जा सके एवं महत्वपूर्ण फोन नम्बर जैसे- पुलिस अधीक्षक, स्थानीय थाने, नगर नियन्त्रण कक्ष लगभग 4-5 नम्बरों के सम्बन्ध में ऐसी व्यवस्था की जाय कि किसी प्रकार की आकस्मिता पड़ने पर सभी नम्बरों पर एक साथ सूचना पहुंच जाय।
9- बैंकों के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के नम्बर भी बैंकों में चस्पा किये जाय ताकि किसी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर यथोचित सहयोग लिया जा सके।
10- बैंकों के बाहर चाय/पान इत्यादि के दुकानदारों एवं दुकानों पर बैठने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए किसी प्रकार की प्रतिकूल जानकारी होने पर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाय।
11- बैंकों के प्रबन्धक एवं पदाधिकारियों स्थानीय थाने से भी समन्वय बनाये रखे तथा स्थानीय थाने के पुलिस अधिकारी भी अपने-अपने थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने बैंकों के पदाधिकारियों से सम्पर्क में रहें तथा उनसे समय-समय पर जानकारी लेते रहे कि उन्हे शान्ति/कानून व्यवस्था से सम्बन्धित कोई समस्या तो नही है तथा यदि किसी प्रकार की कोई जानकारी दी जाती है तो उस पर त्वरित कार्यवाही करायी जाय।
12- बैंकों के प्रबन्धक स्वयं भी समय-समय पर बैंक के बाहर निकल कर गोपनीय रूप से चेकिंग करें तथा किसी प्रकार की अवाछंनीय जानकारी होने पर डायल 112/ स्थानीय थाने के अतिरिक्त सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को सूचित करें।
13- समय-समय पर बैंक प्रबन्धकों की गोष्ठी कर उनके द्वारा बताये गये सुरक्षा सम्बन्धी समस्याओं को निस्तारित किया जाय।