बाराबंकी
थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने 02 व्यक्ति को 112 नम्बर पर फर्जी झूठी सूचना देने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा

अनुप मिश्रा पुत्र सुरेश कुमार मिश्रा निवासी कुण्डा मनगढ थाना कोतवाली जनपद प्रतापगढ व अतुल मिश्रा पुत्र हरीशंकर मिश्रा निवासी गंगौरा थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी ने दिनांक 21.11.19 को पुलिस कन्ट्रोल-112 को समय 16.43 बजे मो0नं0 933689……. द्वारा सूचना दी गयी कि उनके साथ लूट हो गयी है। पुलिस कन्ट्रोल-112 नम्बर पर प्राप्त होने पर उक्त सूचना पर थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस व पीआरवी 1716 द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल घटनास्थल पर जाकर देखा गया तो, उक्त कालर पुलिस को देखकर अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर भागने लगे। थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस व पीआरवी 1716 द्वारा हिकमत अमली से अभियुक्तगण 1.अनुप मिश्रा पुत्र सुरेश कुमार मिश्रा निवासी कुण्डा मनगढ़ थाना कोतवाली जनपद प्रतापगढ़ 2.अतुल मिश्रा पुत्र हरीशंकर मिश्रा निवासी धधौरा थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी को ग्राम धधौरा से समय 16.55 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण द्वारा घटना में प्रयुक्त 01 मोबाइल फोन व 01 अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- अनुप मिश्रा पुत्र सुरेश कुमार मिश्रा निवासी कुण्डा मनगढ थाना कोतवाली जनपद प्रतापगढ।
- अतुल मिश्रा पुत्र हरीशंकर मिश्रा निवासी गंगौरा थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 21.11.19 को समय 16.50 बजे ग्राम धधौरा थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
बरामदगी विवरण
- एक अदद मोबाइल फोन
- एक अदद मोटर साइकिल।
विशेष पूछताछ का विवरण
अभियुक्तगण द्वारा पूंछताछ में बताया गया कि हम लोग सिर्फ पुलिस को परेशान करने हेतु फर्जी झुठी सूचना दी थी।
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष मो0पुर खाला मनोज कुमार शर्मा जनपद बाराबंकी।
- का0 वीरेन्द्र कुमार थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
- का0 पंकज कुमार थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।