अवध गर्ल्स इंटर कालेज कड़जा में जनपद के पहले रोबोटक्स लैब का हुआ उदघाटन
- अब छात्र-छत्राएं उठाएंगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का लाभ
रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर



संतकबीरनगर
सेमरियावां ब्लॉक के ग्राम खड़जा स्थित अवध गर्ल्स इंटर कालेज में शनिवार को आधुनिक सुविधाओ से लैस रोबोटिक्स लैब का उदघाटन हुआ। जनपद का यह पहला आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रोबोटिक लैब बनाया गया है। इस कालेज के छात्र-छात्राएं यहां प्रशिक्षण लेकर अपनी बौद्धिक क्षमता का विकास करेगें।
विद्यालय के चेयरमैन और पूर्व आईआरएस आफिसर अब्दुल खालिक ने कहा कि इस लैब में छात्र-छात्राएं रोबोटिक्स प्रोग्रामिंग व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की आकर्षक दूनिया को देखने में सक्षम होंगे। उन्होने कहा कि अत्याधुनिक रोबोटिक्स तकनीकि से सुसज्जित लैब में काम करके बच्चे । इस दौरान प्रधनाचार्य जमाल अहमद ने बताया कि कोडिंग व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस देश व दूनिया में काफी तेजी से बदलाव आने वाला है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस औद्योगिक क्रांति में प्रवेश कर चुके हैं । उन्होने कहा कि हम चौथी औद्योगिक क्रांति में प्रवेश कर चुके हैं। डाटा व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का यह युग आने वाले भविष्य को एक आकार देगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा के टॉप-3 छात्रों को ट्राफी देकर सम्मानित क्या गया। कार्यक्रम में ज़िला पंचायत सदस्य कायनात फातिमा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद, मौलाना अतीक असर नदवी, मौलाना मुजीब बस्तवी, मास्टर इनामुल्लाह, हाजी कमर आलम, अब्दुर्रहीम उर्फ लाला, मौलाना फुजैल अहमद नदवी, हाजी बशीर अहमद, जफीर अली मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जमाल अहमद ने किया।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का क्या है लाभ
रोबोटिक्स लैब का उद्देश्य विद्यार्थियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकी के बारे में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ प्रायोगिक ज्ञान को जोड़ना है। इस के माध्यम से विद्यार्थी भविष्य में विज्ञान विषय में कौशल प्राप्त कर पाएँगे। छात्रों के लिए रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे। लैब में कोडिंग, रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से विद्यार्थियों को रूबरू करवाया जाएगा। आज के वक्त की ज़रूरत है। देश की नई शिक्षा नीति भी इसी दिशा में बनाई गई है। कृत्रिम रूप से विकसित बौद्धिक क्षमता से कंप्यूटर सिस्टम या रोबोटिक सिस्टम बनाए जाते हैं जो तार्किक और तर्कसंगत कौशल के आधार पर चलते हैं।
इन बच्चों को मिला सम्मान
अलिशा रफी, अतुफा खातून, मोहम्मद अरहम, फराज रहमान, अजका फिरदौस, मोहम्मद अयान, सलोनी कुमारी, सारा तसददुक, जोहरा इशाल, फरीहा रहमान, नबीला खातून, साइस्ता बानो, नादिया खान, जुबिया महमूद, बुशरा अमनी, रिया, सदभ फात्मा, इश्मा हुसैन, साबरीन खातून, फरहाना खातून, प्रिया दूबे, नादिया शमी, सायमा खातून, फलक माहीन, नूर शबा, कहकशां अन्जुम, जबेरिया अंजुम सहित 60 बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मनित किया गया।
विद्यालय की टापर को मिला सम्मान
विद्यालय सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाली कक्षा 11 की छात्रा नूर शबा को हाजी शौकत अली मेमोरियल मेरिट स्कालरशिप एवार्ड के तहल सम्मानित किया गया। छात्रा ने वर्षिक परीक्षा में 94.9 प्रतिशत अंक हासिल किया। इस छात्रा को चिद्यालय की ओर से 5 हजार नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
12 बालिका को मिला स्मार्ट फोन
मुख्य आतिथि पूर्व आईएएस अफिसर अब्दुल खालिद ने स्नातक पास आउट 12 छात्राओं को स्मार्ट फोन दिया। र्स्माट फोन पाकर छात्राएं काफी खुशी दिखी। इस दौरान मुख्य आतिथि ने छात्राओं को हिदायत दिया कि स्मार्ट फोन का सही जगह उपयोग करने की हिदायत दिया।