मुनीरुलहसन चौधरी के नेतृत्व में उजियार की जनता पहुंची सपा कार्यालय,सुबोध संग हुए सपाई…………….
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने
पार्टी कार्यालय पर पूर्व सांसद स्व०भालचंद्र यादव के पुत्र सुबोध चंद्र यादव को दिलाई पार्टी की सदस्यता………….

रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर
संतकबीरनगर।
लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हजारो समर्थकों के साथ पहुंचे खलीलाबाद से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे सुबोध चंद्र यादव ने ली सपा की सदस्यता…………..
संतकबीरनगर:-जिले की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उतार-चढ़ाव सामने आया है पूर्वांचल के सियासी योद्धा रहे पूर्व सांसद स्वर्गीय भालचंद्र यादव के पुत्र सुबोध चंद्र यादव ने अपने हजारों समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय पर सपा का दामन थाम लिया। उनके साथ उजियार क्षेत्र के वरिष्ठ नेता मुनीरुल हसन चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सुबोध चंद्र यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उजियार क्षेत्र के सैकड़ों जनता जनार्दन ने अपने महबूब लीडर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जननेता सुबोध चंद्र यादव की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
आपको बता दें कि अपने वक्त में राजनीति में वर्चस्व जमाने वाले सियासी योद्धा रहे पूर्व सांसद स्वर्गीय भालचंद्र यादव के पुत्र सुबोध चंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी से नाता खत्म करते हुए शनिवार को अपने हजारों समर्थकों के साथ लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें सपा की सदस्यता ग्रहण करायी। इस दौरान उनके साथ उजियार क्षेत्र के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद स्वर्गीय भालचंद्र यादव के सबसे करीबी रहे वरिष्ठ नेता मुनीरुलहसन चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर समर्थकों का हुजुम उनके साथ भी मौजूद रहा। पार्टी ज्वाइन करने के बाद सुबोध चंद्र यादव को इस उनके समर्थकों ने व कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाजी जैनुल्लाह,जावेद अख़्तर,करही प्रधान अदील अहमद,पुरैना प्रधान हबीबुर्रहमान,अनवार आलम चौधरी,प्रधान अब्दुल हक,प्रधान सलीम अहमद,प्रधान ताजुद्दीन,मसीनुद्दीन मसी,जहीर अहमद,मो0 अय्यूब,मौलाना रईस अहमद,हाफ़िज ज़ियाउद्दीन,हाफ़िज अहमद,प्रधान अकबाल अहमद,अबूजर चौधरी,मेहताब चौधरी, गुफरान जुनैद,अफजल चौधरी,सूर्य मणि गौतम,मो0 इब्राहीम,सलीम उमर,इकरामुद्दीन चौधरी समेत हजारों लोग मौजूद रहे।