
रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर
संतकबीरनगर। शनिवार को दुधारा थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
थाना दुधारा परिसर में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता तथा तहसीलदार सदर की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस के दो मामले प्रस्तुत हुए जिसमें एक मामले का निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद यादव, उपनिरीक्षक राजेश दूबे, अभय पाण्डेय, राम सूरत प्रसाद, संजय यादव, एच.एम अनुज कुमार राय, का. पुनीत कुमार सिंह, रिषभ शुक्ला आदि मौजूद रहे।