रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती – सीएम-डैशबोर्ड के विकास प्राथमिकता एवं राजस्व विभाग की प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी अंद्रा वामसी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुआ।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विभागों के लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होंगी। बैठक में विभागीय कार्यो में शिथिलता पाये जाने पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी, प्रधानाचार्य आई.टी.आई., मण्डी सचिव का वेतन बाधित किया है तथा पशुचिकित्साधिकारी को छुट्टा पशुओं को पकड़वाने में शिथिलता पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त किया है।
जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, मुख्यमंत्री विवाह योजना, दैनिक विद्युत आपूर्ति, क्रेडिट लिकेज, स्वच्छ भारत मिशन, सेतु निर्माण, पशुओ के कृत्रिम गर्भाधान, सहकारिता विभाग, स्टेट स्किल डबलपमेन्ट शिक्षा, अण्डा उत्पादन, आबकारी, गन्ना मूल्य भुगतान, धारा 34, अवस्थापना औद्योगिक विकास की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को अपेक्षित प्रगति बनाये रखने के निर्देश दिया है। उन्होने स्टाम्प एवं रजिस्टेªशन से संबंधित मुकदमों को समयान्तर्गत निस्तारित करने का निर्देश संबंधित को दिया है।
उन्होेने पीओ डूडा को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में किश्त प्राप्त करने के उपरान्त लाभार्थी द्वारा कार्य अनारम्भ होने पर उन्हें नोटिस जारी कर किश्त की वसूली की जाय। ग्रामीण अभियंत्रण विकास, अवस्थापना औद्योगिक विकास, सरकारी कर-करेत्तर राजस्व के मामले में डीओ लेटर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
बैठक का संचालन डीएसटीओ ईशा शर्मा ने किया। इसमें सीआरओ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, पीडी राजेश झा, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी केशवलाल, उप निदेशक कृषि, अशोक कुमार गौतम, आबकारी अधिकारी राजेश मिश्रा, डीआईओएस जगदीश शुक्ला, बीएसए अनूप तिवारी, डीपीआरओ रतन कुमार सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।