रिपोर्ट :- फय्याज जिला संवाददाता बस्ती
बस्ती – मत्स्य विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित है। उक्त जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य संदीप कुमार वर्मा ने दी है। उन्होने बताया कि आवेदन करने की तिथि आगामी 19 जनवरी तक निर्धारित है। उन्होने बताया कि रियरिंग यूनिट पर तालाब निर्माण (अनुसूचित जाति), निजी भूमि पर तालाब निर्माण (अनुसूचित जाति) तथा बृहद आर०ए०एस० निर्माण (सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग) हेतु पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।
उन्होने यह भी बताया है कि ऑनलाइन आवेदन विभागीय पोर्टल http//fisheries.up.gov.in पर करना अनिवार्य है। योजना की विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, विकास भवन तृतीय तल पर किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है।