
रिपोर्ट :-अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद में इस समय कड़के की ठंड जोरो से पड़ रही है। जगह जगह लोग इस कड़ाके के ठंड मे कापते नजर आ रहे है लेकिन शरीर मे गर्मी लाने के लिए नगर पंचायत नगर बाजार की अध्यक्षा श्रीमती नीलम सिंह राना ने अपने नगर पंचायत वासियो के लिए जगह जगह,चौराहे चौराहे पर विधिवत अलाव की ववस्था करने मे कोई कोर कसर नही छोड़ा है।नगर पंचायत के हर क्षेत्र मे अलाव जल रहा है।नगर निवासी पलारू सोनकर,हरिश्चंद्र सोनकर,राज कुमार सोनकर,राम नरेश गिरी आदि लोगो ने बताया कि हम लोग।सुबह, शाम अलाव का आनंद ले रहे है। और यह भी कहने मे गुरेज नही रखा और कहा कि जितना कार्य,जितना सम्मान इनके समय मे मिल रहा है उतना किसी ने नही किया।और नगर पंचायत अध्यक्षा महोदया को लोगो ने दिल से दुआ दिये।