
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद के बहादुरपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा पिपरौला मे भारत विकसित यात्रा रथ पिपरौला गाव मे पहुंच कर लोगो की समस्या को सुनकर समाधान अधिकारी कर्मचारी गण अपने अपने विभागों से संबंधित समस्या का निस्तारण किये।सभा को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि बस्ती जनपद के सांसद माननीय हरीश द्विवेदी ने कहा कि इस वाहन को देश के प्रधान मंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का गारंटी वाला रथ है।इस रथ को गाव गाव भेजने का मकसद सिर्फ यह है कि यदि कोई लाभार्थी को सरकार के योजनाओ से वँचित है उसे।गाव मे ही उस ब्यक्ति का समाधान उसी गाव मे अधिकारी गण कर दे।बैठक मे मंडल अध्यक्ष परमानंद सिंह, ब्लॉकप्रमुख प्रतिनिधि शैलेन्द्र दुबे, वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी के,के,दुबे, कन्हैया दुबे, बालकृष्ण त्रिपाठी,महिला मंडल अध्यक्ष साधना सिंह, दिलीप शर्मा,रामचंद्र चौधरी,श्रुति अग्रहरी,पवन दुबे मंडल महामंत्री अनिल कुमार श्रीवास्तव आदि कार्य कर्ता गण मौजूद थे।