
रिपोर्ट :-फैय्याज (जिला संवाददाता) बस्ती
बस्ती जनपद में आज शुक्रवार को एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया की एक पीड़िता ने अपने सहयोगी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल के ऊपर रेप का प्रयास और मारपीट करने का मामला लेकर कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है ।जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल के खिलाफ धारा 452, 323, 504, 354, 307, 376, 511 के तहत मुकदमा हुआ दर्ज कर लिया है । एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया की कोतवाली पुलिस जांच में जुट गयी है । जांच के बाद दोषी के ऊपर कार्यवाही की जाएगी |