
रिपोर्ट : -जहीरुद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
बस्ती जनपद के सी0एम0ओ0 डॉ0 आरपी मिश्र ने सुबह 11:55 बजे सीएचसी मुंडेरवा का औचक निरीक्षण किया। डॉ. शिप्रा शर्मा व डॉ. विजय शंकर सिंह गैर हाजिर मिले। डॉ. फारूक खान, डॉ. महनाज गनी, डॉ. मनोज कुमार मौजूद थे। एक फार्मासिस्ट की तैनाती है, एक और फार्मासिस्ट तैनात करने का उन्होंने निर्देश दिया। एक अप्रैल से अब तक मात्र 15 प्रसव कराया गया है, जिस पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त किया। क्षेत्र में 80 आशा कार्यरत हैं। तीन स्टॉफ नर्स व एक एएनएम की तैनाती है। लेबर रूम में डिलेवरी टेबल पर मैट्रस नहीं पड़ा था। आशा संगीता एक मरीज को लेकर आई थी, जिसे ऑयरन शुक्रोज चढ़ाया जा रहा था। लेबर रूम का सक्शन मशीन काम नहीं कर रहा था। एएनएम ने बताया कि कम्पनी में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। दैनिक वेतन पर दो की जगह एक स्वीपर वहां काम कर रहा था, जिस पर नाराजगी व्यक्त की। स्टॉफ नर्स की आठ-आठ घंटे ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। पैथॉलोजी में कुछ जांच नहीं हो रही थी, जिसे अविलम्ब शुरू कराने का निर्देश दिया। सीएचसी की टूटी बाउंड्रीवाल की मरम्मत का सीएमओ ने निर्देश दिया।
सीएचसी अमरौली शुमाली का निरीक्षण दोपहर 1:38 बजे किया। डॉ. संतोष कुमार गैर हाजिर मिले। उनके बारे में बताया गया कि वह सप्ताह में केवल एक दिन आते हैं। पीएमएसएमवाई दिवस पर 19 मरीज आए थे, लेकिन एक भी मरीज आशा द्वारा नहीं लाया गया था। आठ मई के बाद कोई प्रसव नहीं कराया गया था। एएनएम की तैनाती न होने से वहां टीकाकरण नहीं हो रहा है। स्वीपर चंद्रभान अनुपस्थित रहा। ऑक्सीजन सिलेंडर खाली मिला। पैथॉलोजी में कुछ आवश्यक जांच नहीं हो रही थी। इमरजेंसी बेड की चादर गंदी थी।
दोपहर 2:50 पर सीएचसी भानपुर का निरीक्षण किया। डॉ. मनीषा सिंह व डॉ. राजन बाबू गैर हाजिर मिले। इनका वेतन बाधित करने का निर्देश एमओआईसी डॉ. सचिन को दिया। सीएमओ ने संस्थागत प्रसव बढ़ाने का निर्देश दिया।
सीएमओ ने पीएचसी ओड़वारा का सुबह 11:25 पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय वहां तैनात डॉ. अंकित यादव, डॉ. अर्चना चौधरी व फार्मासिस्ट जगदम्बा चौधरी गैर हाजिर मिले। स्टॉफ नर्स, एलए व एचएस मौजूद थे। बड़ेरिया बुजुर्ग की आशा इंद्रावती एक मरीज को लेकर आई थी। पहली से 20 अप्रैल तक 20 प्रसव हुआ था। गुरुवार को एक मलेरिया की जांच हुई थी।