
रिपोर्ट : -जहीरुद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
शान्तपूर्ण मतदान हेतु नागरिकों को किया जागरूक व आश्वस्त
मतदान में गड़बड़ी फैलाने वालों व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी – प्रीती खरवार
बस्ती जनपद में पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी व पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीती खरवार के नेतृत्व में रुधौली थाने के अन्तर्गत स्थानीय पुलिस की अगुआई में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला । फ्लैग मार्च रुधौली कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा । आगामी 11 मई को नगर पंचायत के मतदान होने हैं । मतदान में किसी प्रकार की घटना न घटने पाये एवं पूरी मतदान प्रक्रिया शान्तिपूर्ण हो , प्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने लोगों को जागरूक व आश्वस्त किया । पुलिस बल ने लोगों को यह भी संदेश दिया कि स्वच्छ एवं मजबूत लोकतन्त्र के लिए निडर होकर 100% मतदान करें प्रशासन सबकी सुरक्षा को लेकर गंभीर है , सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।