
रिपोर्ट : -जहीरुद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
बस्ती जनपद में रंजीत चौराहे पर हुआ बसपा का चुनावी कार्यालय का उद्वघाटन ,कार्यक्रम में हुआ भारी भीड़ शुक्रवार को नगर पालिका बस्ती अध्यक्ष बसपा प्रत्याशी प्रीति त्रिपाठी के जन सम्पर्क कार्यालय का उद्घाटन बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने फीता काटकर किया । बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने जनसम्पर्क कार्यालय का उद्घाटन करते समय बसपा सरकार में संचालित योजनाओं के बारे में भी जानकारी दिया और बिना भेद-भाव के बस्ती नगर पालिका अध्यक्ष की
प्रत्याशी प्रीति त्रिपाठी के समर्थन में भारी मतों से विजयी बनाने के लिए अपील किया ।
बसपा प्रत्याशी प्रीति त्रिपाठी शिक्षित , संघर्षशील ,ईमानदार और कर्मठ प्रत्याशी है । उन्होंने कहा की प्रीती त्रिपाठी के अध्यक्ष बनने पर बस्ती नगर पालिका में सारी सुविधाएं उपलब्ध होगी एवं हर जाति – धर्म के लोगों का सहयोग होगा। बस्ती नगर पालिका को आदर्श नगर पालिका बनाया जायेगा बस्ती नगर पालिका में रंजीत चौराहे के पास जन सम्पर्क कार्यालय का उद्घाटन करते समय बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल , के के गौतम , जय हिन्द गौतम , कल्प नाथ बाबू , डॉ आलोक निरंजन वर्मा,बसपा प्रत्याशी प्रीति त्रिपाठी, संत प्रकाश त्रिपाठी (पूर्व ब्लाक प्रमुख), के साथ भारी संख्या में बसपा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में नगरपालिका वासी मौके पर उपस्थित रहे ।