
रिपोर्ट : -जहीरुद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
बस्ती जनपद में नगर पालिका परिषद चुनाव प्रचार की सरगर्मियां तेज हो गई हैं, गुरूवार को आम आदमी पार्टी प्रत्याशी विनीता पत्नी सिद्धेश सिन्हा ने नरहरिया, पठान टोला आदि वार्डो में घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान का आग्रह किया।
उन्होने चुनाव निशान झाडू से वार्डो में राजनीतिक बदलाव का संदेश दिया। कहा कि कि जब झाडू जीतेगा तो भ्रष्टाचार पर भी झाडू चलेगा। पालिका क्षेत्र में सृजन का कार्य होगा।
आम आदमी पार्टी नेता सिद्धेश सिन्हा ने मतदाताओं से संवाद बनाया। कहा कि उन्हें झूठा वायदा नहीं करूंगा अवसर मिला तो बस्ती नगर पालिका क्षेत्र के लोग मिलकर पालिका को चलायेंगे। स्थितियों को बेहतर बनाया जायेगा।
सम्पर्क के दौरान आम आदमी पार्टी प्रत्याशी विनीता पत्नी सिद्धेश सिन्हा के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल, सलामुद्दीन, पवन तिवारी, सन्तोष श्रीवास्तव, दिनेश शुक्ला, किशन चौधरी, मोहित सिन्हा, रोहित सिन्हा, अंकित कुमार के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।