

संत कबीर नगर 06.मई.2023 जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा आगामी उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव-2023 के दृष्टिगत संयुक्त रुप से कृषक औद्यौगिक पाल इण्टर मीडिएट कालेज हरिहरपुर थाना महुली के मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया गया । मतदान के दृष्टिगत बूथों पर की गई व्यवस्थाओं विद्युतीकरण, बाउंड्रीवाल, पानी की व्यवस्था, शौचालय आदि का जायजा लिया गया तथा मतदान केंद्र पर सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुधार के साथ सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री बृजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना महुली श्री संतोष कुमार मिश्र, पीआरओ पुलिस अधीक्षक उ0नि0 श्री जितेन्द्र यादव सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट