
रिपोर्ट : -जहीरुद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
बस्ती जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी मतदान कराने को प्रत्याशियों से अपील किया। उक्त अपील उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम कमलेश चन्द्र ने किया। वे कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के प्रत्याशियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने प्रत्याशियों से वार्ता करके उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त किया और कहा कि कोई प्रत्याशी किसी दुसरे प्रत्याशी के व्यक्तिगत जीवन को किसी भी तरीके से निन्दा नही करेंगा।
उन्होने कहा कि कोई प्रत्याशी स्कूल, कालेज, गिरिजाघर, मस्जिद में प्रचार नही करेंगा। पोलिंग एजेण्ट मतदान के दौरान पार्टी का प्रचार नही करेंगा। उन्होने कहा कि किसी मतदेय स्थल पर अगर कोई व्यक्ति अवरोध उत्पन्न करता है, तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित मजिस्ट्रेट को दें। निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत ही प्रचार-प्रसार कराये। मतदान दिवस के दिन मतदान केन्द्र पर जो शिविर प्रत्याशियों द्वारा बनायी जाती है, उस शिविर को निर्धारित मानक के अनुसार ही बनाये।
उन्होने बताया कि अध्यक्ष नगरपालिका हेतु अधिकतम व्यय सीमा रू0 09 लाख, अध्यक्ष नगरपंचायत हेतु रू0 2.50 लाख, सदस्य नगरपालिका रू0 2 लाख एवं सदस्य नगरपंचायत हेतु रू0 50 हजार निर्धारित है। उन्होने बताया कि रैली, जनसभा एवं प्रचार वाहन आदि की अनुमति संबंधित एसडीएम द्वारा दी जायेंगी। मीडिया प्रचार सामग्री और कार्यालय खोले जाने की अनुमति संबंधित आर.ओ. द्वारा दी जायेंगी।
उन्होने बताया कि चुनाव प्रचार हेतु किसी व्यक्ति की भूमि/भवन/अहाते/दीवार का उपयोग झंडा लगाने/झंडियां टागने/ बैनर लगाने-जैसे कार्य उस व्यक्ति की अनुमति के बिना नहीं करेंगे और न ही अपने चुनाव कार्यकर्ताओ/एजेण्ट को ऐसा करने देंगे। किसी भी शासकीय/सार्वजनिक सम्पत्ति/स्थल/भवन/परिसर में/पर विज्ञापन, वाल राइटिंग नहीं करेंगे। उन्होने बताया कि उम्मीदवार कटआउट/होर्डिंग/बैनर आदि नही लगायेंगे और न ही किसी प्रकार से गन्दा करेंगे। अन्य उम्मीदवार के पक्ष में आचार संहिता का उल्लघन कर लगाये गये झंडे या पोस्टरों को स्वयं न हटाकर उन्हे हटाने तथा नियम संगत कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन से अनुरोध करेंगे।