
रिपोर्ट : -जहीरुद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
बस्ती जनपद में दिनांक 01.05.2023 को थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा थाना कप्तानगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-98/2023 धारा 379 IPC से सम्बन्धित अभियुक्त अब्दुल कलाम पुत्र अजमत अली निवासी ग्राम भैरोपुर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को तेलियाडीह प्राथमिक विद्यालय के पास से समय करीब 21:25 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय बस्ती भेजा गया ।
घटना थाना कप्तानगंज पर वादी हृदयराम पुत्र पीतांबर निवासी काकुरावत थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती द्वारा तहरीर दिया गया कि दिनांक 30.04.2023 व 01.05.2023 की रात्रि मे मेरे पपिंग सेट की पंखी किसी ब्यक्ति द्वारा खोल कर उठा ले गया ,जिसके संबंध में थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 98/2023 धारा 379 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत कर अभियुक्त की सुरागरसी पतारसी करते हुए मुकदमा उपरोक्त से संबंधित पंपिंग सेट पंखी के साथ अभियुक्त को तेलियाडीह प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया।