
रिपोर्ट : – जहीरुद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
बस्ती जनपद में आगामी भीषण गर्मी को देखते हुए पशु पक्षियों, जानवरों को पीने के लिए पानी उपलब्ध कराए जाने के लिए तालाब एवं पोखरे भरे जाएंगे। उक्त जानकारी सरयू नहर खंड 4 के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार गौतम ने दी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए विकासखंड भानपुर, रुधौली, साऊघाट, बस्ती सदर एवं बनकटी में बस्ती शाखा नहर प्रणाली एवं खलीलाबाद शाखा नहर प्रणाली के माध्यम से 24 अप्रैल से 7 मई तक नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। उन्होंने किसानों एवं जनमानस से अपील किया है कि नहरी क्षेत्र में पड रहे तालाबों, पोखरा में कुलाबा एवंअन्य स्रोतों से पानी एकत्र कर ले जिससे कि पशु पक्षियों ,जानवरोंको पानी की समस्या का सामना ना करना पड़े ।