
रिपोर्ट : – जहीरुद्दीन उर्फ सब्बू सिद्दीकी
बस्ती जनपद के हर्रैय्या तहसील के अंतर्गत नगर निकाय के चुनाव में आज दूसरे दिन नामांकन की प्रक्रिया शुरू है जिसको देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय दिख रहा है । कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए एस0डी0एम0 हर्रैय्या गुलाब चंद्र ने सख्त तेवर अख्तियार किया है। हरैया तहसील में कोविड-19 हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। जिस पर तहसील में आने वाले प्रत्याशियों का कोविड-19 टेस्ट कराया जा रहा है साथ ही साथ सभी को मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है। एस0डी0एम0 गुलाब चंद्र ने कहा बिना मास्क के हर्रैय्या तहसील में किसी की भी प्रवेश नहीं है।