
रिपोर्ट : -सब्बू सिद्दीकी
बस्ती जनपद में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने सदर तहसील के कड़र खास गांव में क्राप कटिंग का निरीक्षण किया। यहां पर 0.430 हे0 क्षेत्र में शफीक के खेत में 5.150 किलो, रामदेव के खेत में 8.50 किलो, परवेज अख्तर के खेत में 11.50 किलोग्राम तथा मुईज अहमद के खेत में 7.480 किग्राम उपज प्राप्त हुयी। इस सम्बन्ध में किसानो ने बताया कि असमय बरसात से फसल को नुकसान हुआ है। इस अवसर पर तहसीलदार राधेश्याम गुप्ता, कानूनगो दीपक दुबे, अपर सांख्यिकीय अधिकारी अजय कुमार चौधरी, लेखपाल सुदीक्षा मिश्रा, ग्राम विकास अधिकारी विकास, बीमा कम्पनी के शिव कुमार उपस्थित रहे।