
रिपोर्ट : -बब्लू
👉सी0 सी0 रोड निर्माण कार्य में बहराइच के ठेकेदार द्वारा कराये जा रहे कार्य का बीडीओं ने जांच का दिया आदेश
👉ग्राम प्रधान और सचिव के द्वारा मनरेगा मजदूरों को दरकिनार कर कराया जा रहा बहराइच ठेकेदार से कार्य
👉टी0ए0 की जांच आख्या के आधार पर ग्राम प्रधान और सचिव पर होगी कार्यवाही – बी0डी0ओं0
बस्ती जनपद के विकासखण्ड परसरामपुर के अर्न्तगत ग्राम पंचायत कोहराये में ग्राम प्रधान और सचिव का काला कारनामा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।
आपको बता दें कि ग्राम पंचायत कोहराये में सी सी रोड का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें बहराइच के ठेकेदार द्वारा सी सी रोड निर्माण कार्य कराया जा रहा है । ग्राम प्रधान व सचिव ने उच्चाधिकारियों के आंख में धूल झोंककर कर भ्रष्टाचार की घटना को अंजाम दे रहे हैं । भारत सरकार मनरेगा योजना के अर्न्तगत मनरेगा मजदूरों को 100 दिन का रोजगार देने का शासनादेश जारी किया है लेकिन ग्राम प्रधान व सचिव सरकार के मनरेगा मजदूरों के 100 दिन रोजगार देने की गारंटी पर पलीता लगा रहे है । ग्राम प्रधान और सचिव के मनमानी कार्यों से सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है । ग्राम प्रधान व सचिव मनरेगा एक्ट की धड़ल्ले से धज्जियां उड़ा रहे हैं जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है । ग्राम प्रधान व सचिव पर सी सी रोड में मनमानी तरीके से बहराइच के ठेकेदार द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्य पर कार्यवाही न होने से भ्रष्टाचारियों का हौसला बुलन्द है और यदि उच्चाधिकारियों द्वारा मामले का संज्ञान गंभीरता से नहीं लिया गया तो और अन्य ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार का दायरा बढ़ सकता है । इस सम्बध में मीडिया टीम ने खण्ड विकास अधिकारी से फोन के माध्यम से जानकारी लिया तो खण्ड विकास अधिकारी परसरामपुर डा० राज मंगल चौधरी ने कहा कि ग्राम पंचायत कोहराये में चल रहे सी सी रोड निर्माण कार्य में बहराइच ठेकेदार के मजदूरों द्वारा कराये जा रहे कार्य की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिला है । टी ए को जांच करने का निर्देश दिया गया है । टी ए के जांच आख्या के अनुसार ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी ।