
वकील अहमद सिद्दीकी
बस्ती,बनकटी……लालगंज थानाध्यक्ष महेश सिंह के कुशल नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा दिन रविवार को रात्री में कस्बा महदेवा स्थित ग्रिल की दुकान का ताला तोड़कर अलमारी को ग्लाइन्डर मशीन से काटकर उसमे रखा 17600/- रुपया नगद अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु.अ. स. 49/ 2023 धारा 457, 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। पुलिस जांच में जुटी थी।घटना का अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त शाह मोहम्मद पुत्र यार मोहम्मद निवासी ठाकुरापार थाना लालगंज बस्ती जो दुकान मालिक के यहाँ काम करता था। दिन मंगलवार को समय 08ः10 बजे ग्राम ठाकुरापर से गिरफ्तार करते हुए चोरी के कुल 17600/-नगद व घटना में प्रयुक्त ग्लाइन्डर मशीन बरामद कर लिया गया है। और विधिक कारवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम मे
थानाध्यक्ष महेश सिंह,उ०नि०राजेश कुमार गुप्ता, प्रभारी चौकी महदेवा,का.सत्यम सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।