
संत कबीर नगर 7फरवरी2023, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के अथक प्रयास तीन दिन तक चलने वाले मगहर महोत्सव का सदर विधायक अंकुर राज तिवारी विधायक अनिल त्रिपाठी विधायक गणेश चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया। सबसे पहले संत कबीर की समाधि और मजार पर पहुंचकर अधिकारियों ने दुआएं मांगी। लेकिन उनके उपेक्षा की तरफ किसी अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि द्वारा देखना मुनासिब नहीं समझा गया,इस दौरान सभी ने कबीर के बताए रास्ते पर चलने की शपथ ली। लेकिन उनकी मजार व समाधि को फूल माला तक नहीं उपलब्ध करा पाया मगहर महोत्सव समिति के सचिव व सदस्य, भव्य मंच से कबीर बाबा की जय जयकार हुई। कबीर के बताए मार्ग पर चलने की कसमें लोगों द्वारा खायी गयी,
वहीं खलीलाबाद के लोकप्रिय सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कबीर के विचार का पूरे विश्व में प्रचार- प्रसार हो, इसके लिए महोत्सव एक अच्छा जरिया है। कबीर चौरा पर गेस्ट हाउस का निर्माण कराने की दिशा में प्रयास करेंगे और बजट आवंटित कराएंगे। कबीर साहब ने सर्व समाज की बात की है। कबीर के विचार को समझने की जरूरत है। वह भी सर्व समाज का विकास करने का पूरा प्रयास करेंगे ,इस अवसर पर मगहर महोत्सव के मुख्य मंच पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता,समेत जिला के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साथ प्रधान गण के साथ महिला समूह की टीम उपस्थित रही,।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट