


संतकबीर नगर, उत्तर प्रदेश।
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस उत्तर प्रदेश के राज्य स्तरीय सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन 24 से 26 दिसंबर 2022 को महर्षि पतंजलि विद्यामंदिर इंटर कॉलेज तेलियरगंज प्रयागराज में आयोजित है । इसमें जनपद स्तर से चयनित प्रोजेक्ट प्रतिभाग करेंगे । प्रारंभिक चरण में इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश के 37 जनपदों के कुल 148 प्रोजेक्ट चयनित थे । प्रोजेक्ट फाइल को जिला समन्वयकों के माध्यम से राज्य एकेडमिक समन्वयक को प्रथम चरण के मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन भेजा गया था । प्रथम चरण के मूल्यांकन के पश्चात 148 में से 81 प्रोजेक्ट का चयन किया गया है । इनके लीडर एवं गाइड टीचर को प्रयागराज में ऑफलाइन प्रस्तुतिकरण के लिए बुलाया गया है । इसमें संत कबीर नगर जनपद के सभी 4 प्रोजेक्ट चयनित एवं सम्मिलित हैं । इसमें हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के अक्षय प्रताप सिंह एवं प्रभाव त्रिपाठी का फूड वेस्ट मैनेजमेंट इन खलीलाबाद है। उपर्युक्त प्रोजेक्ट खलीलाबाद शहर मे फूड वेस्ट की समस्या पर आधारित हैं। इस प्रोजेक्ट मे बच्चो ने फूड वेस्ट से उत्पन्न होने वाली पर्यावरण की समस्याओ को समझाया हैं और उसके उपाय भी बताए हैं । इस प्रोजेक्ट के सभी परिणाम सर्वे और एक्सपेरिमेंट पर आधारित हैं । इसी विद्यालय के कार्तिकेय सिंह एवं राजवीर सिंह का लैंड यूज चेंजेज एंड इट्स इंपैक्ट ऑन नेचुरल एंड कल्चरल लैंडस्केप हैं। उपर्युक्त प्रोजेक्ट भूमि उपयोग परिवर्तन और प्राकृतिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर आधारित है। इस प्रोजेक्ट में छात्रों ने बताया है कि कैसे भूमि उपयोग हमारे लिए आवश्यक है और कैसे हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और किस प्रकार से भूमि उपयोग एक सही तरीके से किया जा सके। उपर्युक्त दोनों प्रोजेक्ट के बाल वैज्ञानिकों के गाइड टीचर भौतिकी प्रवक्ता अभिषेक कुमार सिंह , विद्यालय के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह एवं प्रबंधक अमर नाथ रूंगटा ने बाल वैज्ञानिकों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं उन्हें राज्य स्तरीय आयोजन में सफल होने की शुभकामनाएं दी । जीजीआईसी खलीलाबाद की छात्राओं सुहानी सिंह एवं निकिता प्रजापति का प्रोजेक्ट डिक्रीज इन पॉपुलेशन ऑफ रेड क्रेस्टेड पोचार्ड बर्डस इन बखिरा लेक है तथा इनके गाइड टीचर डॉक्टर नीतू यादव है । उक्त प्रोजेक्ट बखिरा झील जो पक्षी विहार है, और रामसर साइट भी है,में लगातार लालसर पक्षियों की संख्या में कमी आ रही है, इस समस्या पर गहन अध्यन किया गया है, साथ ही सर्वे द्वारा आकडे इकट्ठा कर समस्या को दूर करने का प्रयास किया गया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य आशा यादव ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की । पार्वती कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज सोनौरा मेंहदावल की छात्रा अंशिका सिंह एवं अर्पण सिंह का प्रोजेक्ट प्रोटेक्शन ऑफ राइस कल्टीवेशन विच इस बीइंग अफेक्ट्स बाय कंटीन्यूअस फ्लड्स फ्रॉम सम ईयर है । इस प्रोजेक्ट के माध्यम से छात्रों ने कई सालों से माधईपुर गांव में लगातार आ रही बाढ़ के कारण चावल की खेती नहीं हो पाने से उत्पन्न समस्या का समाधान रेन वाटर हार्वेस्टिंग के द्वारा बताया गया है । इनकी गाइड टीचर रूबी सिंह एवं विद्यालय के प्रबंधक अजीत सिंह ने छात्राओं का प्रदेश स्तरीय प्रतिभाग के लिए अंतिम चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त की । ये चारों प्रोजेक्ट के लीडर एवं इनके गाइड अध्यापक जनपद समन्वयक अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशन में तीन दिनों के लिए प्रयाग राज में अपने प्रोजेक्ट का ऑफलाइन प्रेजेंटेशन करेंगे । यहां से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग के लिए 21 प्रोजेक्ट का चयन किया जाएगा ।