
संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।
हीरालाल रामनिवास सरस्वती विद्यामंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलीलाबाद मे गणित दिवस के उपलक्ष्य मे श्री रामानुजम का जन्म दिन मनाया गया पूर्व सांसद इन्दजीत मिश्र के सरस्वती माता के चित्र पर पुष्पर्चन के बाद शुरू हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता अवध नरेश मिश्र पूर्व प्रवक्ता किसान डिग्री कालेज ने की इस अवसर पर वोलते हुए पूर्व सांसद इन्द्र जीत मिश्र ने कहा गणित मे प्राकृतिक संख्याओं के बाद शून्य का आविष्कार करके संख्या पद्धति को भारत ने ही गति प्रदान किया अपने देश के प्रतिभाशाली विद्यार्थी संसाधनो के अभाव मे विदेशो मे पलायन कर गये और वहाँ पर अपने देश का और स्वयं का परचम लहरा रहे है रामानुजंजी के जयंती को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया इस सु कृत्य पर पूर्व सांसद ने राजनेताओं को बधाई दी और बच्चों से कहाकि गणित मे प्रश्न करना ही गणित सीखने का मूलमंत्र है उन्होंने कहा कि गुरुकुल मे पढाई होती थी वहीं सब विषय बच्चे सीखते थे परिवार मे बच्चों से उल्टी गिनती पहाडा आदि सीखते थे पूर्व प्रवक्ता अवध नरेश मिश्र ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा छात्रों को जीवन में सदैव उन्नति शील रहने की प्रेरणा दी गुरु जनो की आज्ञा का पालन एवं अपने बडो का आदर सम्मान करना एवं कठिन परिश्रम करने की सलाह दिए विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र पांडेय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत मे गणित का गौरवशाली इतिहास रहा है शून्य और दशमलव भारत की ही देन है पूर्व वैदिक काल मे भारत का गणित मे वर्चस्व रहा है वोधायनके शून्य शून्य को पायथागोरस ने अपना प्रमेय देकर नाम कमाया मुगलों के आक्रमण के बाद से भारत की शिक्षा प्रणाली डगमगा गयी और उसकी जगह अरबी फारसी ने स्थान लेना प्रारंभ किया। भारत से गणित अरब गया और अरब से पश्चिमी देशों की ओर विस्तार हुआ भारत का मध्य काल गणित के क्षेत्र मे स्वर्णकाल माना गया जिसकी सीमा बारहवीं सताब्दी निष्चित की गयी इस कालखंड मे आर्यभट्ट श्रीधराचार्य महावीराचार्य जैसे श्रेष्ठ गणितज्ञ हुए वहीं वर्तमान काल मे श्रीनिवास रामानुजन् जैसे महान गणित तज्ञहुए जिन्होने अपने प्रताप के द्वारा अनेक गणित के सूत्रों को अस्तित्व मे लाये इस अवसर पर अरुण उदय से लेकर कक्षा दस तक के बच्चे कार्यक्रम मे भाग लिए और गणित के चित्र एवं सूत्रों पर आधारित माडल एवं रोगी बनाकर अतिथियों का मन मोह लिया यशस्वी सिंह कक्षा एक की छात्रा का माडल देखकर पूर्व सांसद आह्लादित हो गये सबसे अधिक कक्षा दश के ऋषि गुप्ता के माडल की सराहना की गयी रत्न दीप पांडेय कक्षा पांच ने उल्टी गिनती सुना कर अचम्भित कर दिया बाल वर्ग मे कौशिक पांडेय प्रथम यशस्वी सिंह द्वितीय ऐश्वर्य तृतीय स्थान प्राप्त किये सृजा उपाध्याय कंदर्प त्रिपाठी प्रथम स्थान प्राप्त किये प्रज्ञा श्रीवास्तव रत्न दीप पांडेय तृतीय स्थान प्राप्त किये स्तुति पांडेय अन्विति यादव तृतीय स्थान प्राप्त किये अंकित चौरसिया रामानुजं के जीवन पर प्रकाश डाले कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य रामप्रताप पांडेय ने किया अतिथि परिचय आचार्य अभिषेक तिवारी ने कराया कार्यक्रम का संयोजन आचार्य गिरजेश त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर विनोद कुमार त्रिपाठी मोनिका अग्रहरी पूजा सिंह अनन्या सिंह अनुष्का सिंह समृद्धि पोषित अमृता सनी पाल अभिनव यादव आदि लोग उपस्थित रहे।