
कानपुर, नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी के
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री डॉ.मसूद अहमद से उनके निजि निवास पर मिलने पहुंचे युवा मुस्लिम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सुहैल चौधरी,लगभग आधा घंटा चली वार्ता मे उत्तर प्रदेश मे होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर हुआ मंथन ! डॉ.सुहैल चौधरी
ने उत्तर प्रदेश की मौजूदा रजनीति एवं पार्टी द्वारा नगर निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की !
NLP प्रमुख ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से लोगों को पार्टी में जोड़ने का गुरुमंत्र अपना डंडा अपना झंडा और अपनों मे से अपना अमीर और बहुजन एकता पर जोर दिया !डॉ.सुहैल चौधरी ने नगर निकाय चुनाव को लेकर एक-एक लोगों से मिलने और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया,जिससे लोग पार्टी से जुड़ें और अपना समर्थन नेशनल लोकतान्त्रिक पार्टी को दें ताकि पार्टी उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव मे ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सके !