
वकील अहमद सिद्दीकी
बस्ती,बनकटी…….वृहस्पतिवार को नगर पंचायत बनकटी में जीएसटी के डर से दुकानदारों ने अपनी दुकान को बंद रखा और तब तक नहीं खोलें जब तक दुकानदार को कोई जानकारी मिल नहीं गई। अधिक दुकानें ज्यादा तर बन्द मिली। आखिर सवाल खड़ा होता हैं। कि जाँच के समय दुकान अधिकतर क्यों बन्द हो जाती हैं। या फिर वह कर चोरी कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों से शासन स्तर से आई टीमों ने जगह-जगह छापेमारी कर व्यापारियों में हड़कंप मचा दिया है। सोमवार से शुरू हुई छापेमारी मे कई बडे़ व्यपारियो के यहाँ छापेेमारी किया गया है। इस पूरी कार्रवाई को विभाग की टीमों ने गोपनीय रखा है। इससे व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। चोरी, कालाबाजारी व अन्य नियम विरुद्ध व्यापार में लिप,व कच्चे पेपर पर बिल बाउचर देने वाले, कम टैक्स जमा करने वाले और कर चोरी करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है।