
वकील अहमद सिद्दीकी
बस्ती,बनकटी……राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामिगंगे तथा ग्रामीण आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन जल जीवन मिशन हर-घर जल योजना के अंतर्गत दिन वृहस्पतिवार को बनकटी ब्लाक परिसर में चयनित आईएएस शिक्षा भारती लखनऊ द्वारा पंप ऑपरेटर का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायतो से दो प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतिक्षण में जल जीवन मिशन द्वारा प्रशिक्षित राज्य प्रशिक्षक राजमन राव व परमानन्द पान्डेय व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अंकित वर्मा,जिला समन्वयक सुनील कुमार वर्मा की उपस्थित मे हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान राज्य प्रशिक्षक राजमन राव ने प्रतिभागियों को भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन हर घर योजना के विषय में काफी जानकारी लोगों को दी। तथा जल संरक्षण व जल की उपयोगिता के बारे में बहुत अधिक जानकारी दिया गया। प्रशिक्षक परमानन्द पान्डेय ने पम्प ऑपरेटर के प्रतिभागियों को ट्रेड संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी, साथ ही उनको मैसेंजर बैग,बुकलेट, नोटपैड,पेन व तकनीकी किट वितरित की गई। इस कार्यनक्रम कुल 100 प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, ग्राम विकास अधिकारी धनेश यादव, शाहिअली,सचिव,प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।