
वकील अहमद सिद्दीकी
बस्ती,बनकटी….. नगर पंचायत बनकटी में आयोजित होने वाले सांसद खेल महाकुंभ 2022 मे होने वाले खेलों का भव्य उद्घाटन जनता इन्टर कालेज बांसापार बनकटी परिसर मे दिनांक 10 दिसंबर को विभिन्न मुख्य अतिथियों द्वारा किया जाएगा ।
यह जानकारी प्रभारी प्रमोद पान्डेय व संयोजक शिवआज्ञा मौर्या व रजिस्ट्रेशन प्रभारी अंकित पान्डेय ने बताया कि बनकटी में सोमेंद्र तोमर राज्य मंत्री, 10 तारीख से ब्लॉक पर होने वाले खेलों का उद्घाटन भव्य रूप से करेंगे। और उसी दिन से ब्लॉक पर होने वाली सभी प्रतियोगिताएं शुरू हो जाएंगे। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। बनकटी ब्लॉक के ईकरा पब्लिक स्कूल व रियासत ई०कालेज पंखोबारी,एचआर उपाध्याय ई०कालेज बनकटी,राम केवल आदर्श इंटर कॉलेज महथा, एफएसजीडी कानवेंट स्कूल महादेवा,एसडीएस इंटर कॉलेज खड़ौहा आदि विद्यालयों पर आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभाग किया। और सभी बच्चों ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर निबंध लिखा है। एवं बच्चों ने विभिन्न महापुरुषों की तस्वीर बनाई है।