रिपोर्ट : वकील अहमद सिद्दीकी

बस्ती / बनकटी……..लालगंज पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र में जुआ खेल रहे सात जुआरियों को धर दबोचा और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया ।
बुधवार को थानाक्षेत्र के गंगिया कोहल स्थित पशु प्रशिक्षण विद्यालय के पास आधा दर्जन से अधिक लोगों के जुआ खेलने की सूचना मिली तो तत्काल पुलिस मौके पर छापेमारी कर कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय चौरसिया,पुरानी थाना क्षेत्र के रुधौली निवासी सुनील तथा लालगंज थानाक्षेत्र के महसों निवासी शक्ति सोनकर,अमरपाल सोनकर,मोहम्मद इस्माइल व पाकरडाड़ निवासी विशाल गुप्ता तथा मस्जिदिया निवासी बजरंगी समेत सात जुआरियों को पकड़ने में कामयाब रही । तलाशी में जुआरियों के पास से 36400 रुपये तथा 53 ताश के पत्ते बरामद किया गया।
लालगंज थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए जुआरियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष महेश सिंह,स्वात टीम बस्ती प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी,वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम भवन प्रजापति,उप0नि0सूर्यभान यादव,का0 अमित कुमार शर्मा,का0 धर्मेंद्र कुमार,का0 विजय कुमार,का0 धर्मेंद्र कुमार स्वात टीम,का0 सुधीर कुमार शर्मा स्वात टीम,का0 धीरज यादव स्वात टीम,का0 सुधीर कुमार शर्मा स्वात टीम,का0 रमेश कुमार स्वात टीम आदि लोग मौजूद रहे ।