कुछ ऐसे चला स्वच्छता अभियान
के के मिश्रा / हरीश सिंह
सन्त कबीर नगर – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि स्वरूप केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के क्रम मे झाड़ू , खुले मे शौच मुक्त भारत के बाद प्लास्टिक मुक्त भारत के क्रम मे राष्ट्रीय स्तर पर चला गांधी जयंती के दिन गांव , शहर , कस्बा मे स्वच्छता अभियान को सफल बनाने मे गणमान्यो सहित देश की आम जनता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वही लोक सेवको ने भी अपना योगदान दिया । कर्मचारी से लेकर उच्चाधिकारी अपने – अपने क्षेत्र व जिलो मे शहरी कस्बा से लेकर देहातो मे कूड़े कचरे के रुप मे इकट्ठे पसरे प्लास्टिक के थैलो आदि को इकट्ठा कर जलाने आदि का कार्य किये । लेकिन सन्त कबीर नगर जिले मे जिम्मेदार अधिकारी कुछ हटकर प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान मे हिस्सा लिए , हाथ मे दास्ताना पहना जरूर गया पर उस दास्ताने का दुर्भाग्य कहा जाय या सक्षम अधिकारी का रुतबा कहा जाय प्लास्टिक थैलो का स्पर्श भी न हो सका । बघौली ब्लाक के एक गांव मे प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के परिप्रेक्ष्य मे बतौर जागरूकता और गंभीरता को दिखाते हुए अभियान को सफल बनाने के क्रम मे जिलाधिकारी द्वारा किसी प्लास्टिक कचरे को उठाना मुनासिब नही समझा गया । यही वह कारण है जिससे प्लास्टिक कचरे का कोई भी हिस्सा जिलाधिकारी के हाथो से उठने को रह गया ।