बाराबंकी
व्हाट्सएप पर अशोभनीय धार्मिक टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को थाना दरियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

दिनांक 02.10.2019 को समय 15.53 बजे, थाना दरियाबाद पर वादी हरिश्याम वर्मा पुत्र चौधरी बंसतलाल निवासी मो0 मुलिहा कस्बा व थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 01.10.2019 को समय 12.28 बजे, मेरे व्हाट्सएप नम्बर 9695…… पर मजहर लतीफ उर्फ अशीर किदवई निवासी दरियाबाद द्वारा अपने व्हाट्सअप नम्बर 9415…… से देवी-देवताओं को गाली देने वाली पोस्ट की गई। उक्त अशोभनीय धार्मिक टिप्पणी से आम जनमानस में रोष व्याप्त है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना दरियाबाद पर मु0अ0सं0 410/19 धारा 295ए भादवि व 66 आईटी एक्ट बनाम मजहर लतीफ उर्फ अशीर किदवई निवासी दरियाबाद जनपद बाराबंकी पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश पर, प्रभारी निरीक्षक दरियाबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.10.2019 को समय 21.30 बजे, मुखबिर की सूचना पर जांचोपरान्तल मखदूम जादगान कस्बा व थाना दरियाबाद से वांछित अभियुक्त मजहर लतीफ उर्फ अशीर किदवई निवासी मखदूम जादगान कस्बा व थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद मोबाइल बरामद किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
मजहर लतीफ उर्फ अशीर किदवई निवासी मखदूम जादगान कस्बा व थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय-
दिनांक 02.10.19 को समय 21.30 बजे, मखदूम जादगान कस्बा व थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
बरामदगीः-
एक अदद मोबाइल।
पुलिस टीम-
- शिवाजी सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
- का0 श्यामू गुप्ता थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।