संतकबीरनगर / सेमरियावां
रिपोर्ट : अतहरूल बारी

बुधवार को राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर क्षेत्र के मोहम्मद हनीफ गर्ल्स इंटर कालेज बरगदवा कला में ध्वजारोहण के उपरांत वाद विवाद तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छः से कक्षा-12 तक के विद्यार्थियों ने शिरकत की।
मोहम्मद हनीफ गर्ल्स इण्टर कालेज बरगदवा कला मेंं ध्वजारोहण करने के उपरान्त वाद विवाद तथा निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता मे कक्षा 6 से 10 तक प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओ को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संरक्षक मो. शफीक ने कहा कि जो इस खूनी मंज़र के बजाय शांति की राह पर चलकर देश को आज़ादी दिलाना चाहते थे, इनमें सबसे प्रमुख नाम हैं महात्मा गांधी का उनके इसी शांति, सत्य और अहिंसा का पालन करने वाले रवैये के कारण लोग उन्हें महात्मा के नाम से संबोधित करने लगे थे। इस अवसर पर प्रबंधक मसीनुद्दीन, प्रधानाचार्य रिजवान अहमद , जगदेव प्रसाद ,अब्दुल मुईज,ए•के• वर्मा ,सरोज कुमार राजा बाबू , शम्भू प्रसाद,सुनील प्रसाद, शम्भू प्रसाद, शाहजहां खातून, आफरीन खातून, कंचना कुमारी, ज्योति कुमारी, मीरादेवी, साबेरा खातून आदि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थी हुए पुरस्कृत
कक्षा 6 के सतीश चौरसिया को प्रथम, आलोक कुमार को द्वितीय कक्षा-7 के अनुष्का सौरभ-प्रथम, अजरा तहसीन- द्वितीय, कक्षा-8 के सुरैया खातून-प्रथम, इमामुद्दीन- द्वितीय, कक्षा-9 की हाजरा खातून- प्रथम, आयशा खातून- द्वितीय, कक्षा-10 की सना परवीन- प्रथम, रोकैया खातून- द्वितीय को पुरस्कृत किया गया।
इसी क्रम में आदर्श जनता इन्टर कालेज पचपेड़वा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति व अल्पसंख्यक वर्ग के कुल 42 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार शुक्ला, महेन्द्र सिंह, मसलहुद्दीन, सुल्तान नूरूद्दीन, अभय शुक्ला, अशोक कुमार मिश्रा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसी क्रम में अलहिदायह पब्लिक स्कूल मीरपुर करही में प्रधानाचार्य अतीक अहमद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके उच्च आदर्शों को अपनाने पर बल दिया।