बाराबंकी
थाना देवा पुलिस द्वारा गार्ड हत्याकाण्ड का खुलासा कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, लाइसेंसी बन्दूक बरामद

दिनांक 30.09.2019 को थाना देवा पर वादी श्री सर्वेश सिंह पुत्र गणपत सिंह निवासी सिंगरौ थाना रानीपुर जिला बहराईच ने लिखित तहरीर दी कि प्रार्थी के पिता गणपत सिंह पी0एस0 एण्ड पी0एस0 सिक्यूरिटी सर्विसेज में करीब 05 वर्षो से सेक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे। 02 महीने से मेरे पिताजी की ड्यूटी डुबकी पुरवा टाटा मोटर्स गार्ड मे थी उनके साथ में नौमीलाल तथा अन्य गार्ड की ड्यूटी रात्रि 08.00 बजे से सुबह 08.00 बजे तक थी, दिनांक 29.09.2019 को सुबह करीब 07.00 बजे सशस्त्र गार्ड नौमीलाल अपनी 01 नाली बन्दूक लोड करके लापरवाहीपूर्वक एम्बुलेंस के पास रखकर दातून कर रहे थे। मेरे पिता जी बन्दूक को उठाकर देखने लगे कि एकाएक नौमीलाल आये और पिता जी से बन्दूक छीनने लगे, इसी लापरवाही से नौमीलाल द्वारा उनकी बन्दूक से फायर हो गया, जिससे मेरे पिता जी के चेहरे पर गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। उक्त तहरीर के आधार पर थाना देवा पर मु0अ0सं0 418/19 धारा 304ए भादवि पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देवा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.10.2019 को समय 12.40 बजे, मुखबिर की सूचना पर कुर्सी तिराहे के पास थाना देवा से वांछित अभियुक्त नौमीलाल गौतम पुत्र रामेश्वर निवासी रण्डवारा थाना देवा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद लाइसेंसी एक नाली बन्दूक 12 बोर बरामद किया गया। अभियोग में धारा 304ए भादवि0 को धारा 304 भादवि0 में तरमीम कर धारा 30 शस्त्र अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
नौमीलाल गौतम पुत्र रामेश्वर निवासी रण्डवारा थाना देवा जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय-
दिनांक 02.10.19 को समय 12.40 बजे, कुर्सी तिराहा थाना देवा जनपद बाराबंकी।
बरामदगीः-
एक अदद लाइसेंसी बन्दूक 12 बोर।
पुलिस टीम-
- प्रमोद कुमार सिंह थानाध्यक्ष देवा जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार यादव थाना देवा जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 रामपलट थाना देवा जनपद बाराबंकी।