ब्यूरो रिपोर्ट शाहिद अली
बस्ती
तहसील समाधान दिवस तहसील रूधौली में 18 जून को प्रातः 10 बजे से होगा
बस्ती – जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तहसील समाधान दिवस तहसील रूधौली में 18 जून को प्रातः 10.00 बजे से होगा। उक्त जानकारी एसडीएम रूधौली गुुलाब चन्द्र ने दी है। इसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। इसी प्रकार तहसील भानपुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील हर्रैया में अपर जिलाधिकारी एवं तहसील बस्ती सदर में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा तथा लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जायेंगा।